वॉशिंगटन |
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दो सप्ताह के अमेरिकी दौरे पर हैं। अपने पहले कार्यक्रम के तहत राहुल ने आज कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय-बार्कले में छात्रों को संबोधित किया, उनके इस कार्यक्रम का विषय ‘इंडिया ऐट 70: रिफलेक्शन ऑन द पाथ फॉरवर्ड’ था। इसमें राहुल ने समकालीन भारत और इसके आगे के सफर के बारे में अपना नजरिया रखा। राहुल ने बर्कले में प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में कहा कि मेरे नाना ने भी यहां पर भाषण दिया था, आपने मुझे भी बुलाया उसके लिए थैंक्यू। उन्होंने कहा कि भारत के एक बड़ा देश है, अगर कोई कहता है कि वह भारत को समझता है तो बेवकूफ है। भारत के पास आज कई राज्य हैं, कई प्राकृतिक संसाधन है जो लोग सोच रहे थे कि भारत आगे नहीं बढ़ सकता है वो सभी गलत साबित हुए।