आगरा।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। ताजनगरी आगरा में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव के नाम पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुहर लगा दी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का औपचारिक ऐलान किया। उनको इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष के रूप में अखिलेश यादव का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
अखिलेश यादव को दोबारा निर्विरोध समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। ताजनगरी आगरा में चल रहे सपा के दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उन्हें पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। वह लगातार दूसरी बार दल के अध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी एवं सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने अखिलेश के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इस घोषणा के दौरान सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनके छोटे भाई शिवपाल यादव मौजूद नहीं थे।