नई दिल्ली|
हफ्ते की शुरुआत घरेलू बाजारों के लिए अच्छी रही है। सैंसेक्स और निफ्टी में 0.75 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिल रही है। तेजी के इस माहौल में निफ्टी 9480 के ऊपर पहुंचा है, जबकि सैंसेक्स में 235 अंकों तक की तेजी दिखी है। सैंसेक्स 30700 के करीब नजर आ रहा है। सैंसेक्स 203 अंक यानि 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 30,669 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 61 अंक यानि 0.7 फीसदी बढ़कर 9,489 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.75 फीसदी की मजबूती आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी बढ़ा है।
बैंक निफ्टी में मजबूती
एफ.एम.सी.जी., ऑटो, बैंकिंग, मेटल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, रियल्टी और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 22,886 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी के एफ.एम.सी.जी. इंडेक्स में 2 फीसदी का उछाल आया है। हालांकि फार्मा शेयरों में थोड़ा दबाव नजर आ रहा है।