नई दिल्ली |
मध्य प्रदेश में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में हुई मौत पर आप नेता ने केंद्र और एमपी सरकार पर हमला किया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा कि भगवान का सौदा करता है, इंसान की कीमत क्या जाने? जो धान की कीमत दे न सका, वो जान की कीमत क्या जाने। इससे पहले कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा था, कि 3 नहीं 70 साल कहिए, 60 वर्ष कांग्रेस ने किसान के साथ जो किया उससे बुरा पिछले सालों में हुआ।
सत्ता किसान का शोषण करती है विपक्ष उसकी भावनाओं का। मध्य प्रदेश में जारी किसान आंदोलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। यह आंदोलन 10 दिन से जारी है। गुस्साए किसानों ने एक ट्रक में आग लगा दी, और कई वाहनों में तोडफ़ोड़ की। राज्य में किसान कर्ज माफी और फसल के उचित दाम की मांग को लेकर एक जून से आंदोलन पर हैं. मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में पांच किसानों की जान चली गई। नीमच, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, हरदा आदि जिलों में भी किसानों ने हिंसक प्रदर्शन किया।