Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
श्रीनगर |
पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए LoC से सटे नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी है। आज सुबह 11:30 बजे से लगातार हो रही इस गोलीबारी का भारतीय सेना भी मुहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल एरिए में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आज सुबह LoC से सटे बिम्बर गली सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलीबारी की है। पाक आर्मी ने सुबह 5 बजे से लेकर 5:45 तक यहां छोटे हथियारों और 82 mm मोर्टारों से हमला किया। आशंका लगाई जा रही है कि अमरनाथ यात्रा से पहले पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए ही इस तरह की नापाक हरकत बार-बार कर रहा है।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.