मुंबई |
मुंबई में मराठा क्रांति मोर्चा शुरू हो गया है जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया है। मराठा समाज सरकारी नौकरियों और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण को लेकर सरकार को झकझोरने के लिए मोर्चा निकाला है। यह मोर्चा मूक मोर्चा होगा, इसलिए इसमें कोई नारेबाजी और भाषणबाजी नहीं होगी। न ही इस मोर्चे में किसी राजनीतिक दल का बैनर होगा।
वहीं मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी। अहमदनगर, पुणे औरंगाबाद, मराठवाड़ा और विदर्भ में यह मोर्चा काफी दिनों से चल रहा है। मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों का कहना है कि हम इसे 57 जगहों पर कर रहे हैं। पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था। लाखों की संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने विशेष सुरक्षा बल तैनात किया है।