Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
नई दिल्ली |
गुरुवार के कारोबार में निफ्टी की 9900 के अहम लेवल से नीचे शुरुआत हुई है। वहीं सैंसेक्स 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला है। सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो सेक्टर इंडेक्स में देखने को मिल रही है। फिलहाल सैंसेक्स 103 अंक की गिरावट के साथ 31694 और निफ्टी 34 अंक की गिरावट के साथ 9873 पर कारोबार कर रहा है।
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी हुई है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.5 फीसदी की कमजोरी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी लुढ़का है।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.