श्रीनगर |
कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी से पब्लिक सेफ्टी एक्ट हटा लिया गया है। अब उन्हें रिहा कर दिया गया है। आसिया अंद्राबी ने केवल पाकिस्तान का झंडा फहरा चुकी हैं बल्कि समर्थकों के साथ श्रीनगर में पाक का राष्ट्रगान भी गा चुकी हैं। इस मामले में उसपर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। आसिया अंद्राबी हुर्रियत की महिला विंग दुख्तरान-ए-मिल्लत की चीफ हैं।
अंद्राबी का संगठन कश्मीर को भारत से अलग कराना चाहता है। उन पर कश्मीर में हिंसा फैलाने और देश के विरुद्ध युद्ध छेडऩे जैसे संगीन आरोप लग चुके हैं। आसिया अंद्राबी ने 2015 में 14 अगस्त को पाकिस्तान का झंडा फहराया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वहीं, आसिया और उनकी करीबी सहयोगी को रिहा करने के बाद सीधे श्रीनगर के सी.डी. अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। आसिया की सीने में दर्द हुआ था।