नई दिल्ली |
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में पूर्व नौकरशाह को राज कुमार (आर के) सिंह को स्वतंत्र प्रभार का बिजली राज्य मंत्री बनाया गया। उनके पास नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार भी होगा। आर के सिंह हैं जिन्होंने साल 1990 में एल के आडवाणी को बिहार के समस्तीपुर में गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व होम सेक्रेटरी और बिहार के आरा से लोकसभा सांसद आर के सिंह लक्ष्य के साथ काम करने वाले व्यक्ति रहे हैं। आईएएस ऑफिसर के तौर पर उनका लगभग चार दशक का बहुत अच्छा करियर रहा है। वह 2013 में राजनीति में आए थे।
64 वर्षीय सिंह का नाम 1990 में उस समय सुर्खियों में आया था, जब बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उन्हें बीजेपी के कद्दावर नेता एल के आडवाणी को समस्तीपुर में गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी थी। आडवाणी उस समय सोमनाथ से अयोध्या की अपनी रथयात्रा पर थे। 1975 बैच के आईएएस ऑफिसर सिंह अपनी रिटायरमेंट के बाद 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे।