Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
मुंबई |
कल्याण से बीजेपी के पार्षद दया गायकवाड़ पर रेप का केस दर्ज किया गया है। ठाणे की रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला ने उनपर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में गायकवाड़ पर IPC की धारा 376, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
महिला का आरोप है कि एनसीपी की महिला नेता ने इसका विडियो भी बनाया है। महिला का कहना है कि एनसीपी महिला विंग की प्रमुख अश्विनि धूमल के घर पर गायकवाड़ ने रेप किया। गायकवाड़ की तरफ से आरोपों को खारिज किया गया है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘यह आरोप पूरी तरह झूठा है। महिला ने 10 लाख रुपये मांगे थे, न मिलने पर मुझे बलात्कार केस में फंसाने की धमकी दी गई।’
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.