Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
नई दिल्ली |
उत्तर कोरिया के मिसाइल लांच से एशियाई बाजारों में दबाव बढ़ने से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सैंसेक्स 30 अंक गिरकर 32,211 अंक पर और निफ्टी 24 अंक लुढ़ककर 10062 अंक पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 11 अंक गिरकर 32,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 10052 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिड-स्मॉलकैप शेयर सपाट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती ही नजर आ रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स सपाट है, जबकि निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स भी सपाट ही है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स भी सपाट दिखाई दे रहा है।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.