Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
नई दिल्ली |
एनडीटीवी के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन प्रणय रॉय के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन छापों का विरोध किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हम डा. प्रणव रॉय और एनडीटीवी समूह पर छापों की घोर निंदा करते हैं, ये आजाद और सत्ता के खिलाफ उठी आवाजों को चुप कराने की एक कोशिश है। केजरीवाल ने कई पत्रकारों के ट्वीट को भी रिट्वीट किया है। इन ट्वीट में पत्रकारों ने एनडीटीवी समूह पर छापे को गलत बताया है।
आप नेता आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि जिस तरह प्रणव रॉय पर सीबीआई की रेड हुई, उनका सम्मान पूरी दुनिया में है। तमाम दबाव के बावजूद वे आज भी निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्ष में है। आप नेता ने कहा कि जो मीडिया हाउस मोदी जी की आरती नहीं उतरेगा, उनके लिए जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज प्रणव रॉय पर हमला हुआ है, कल किसी और पर हो सकता है। मीडिया को दबाने का प्रयास हो रहा है। ये सीबीआई की रेड उन लोगों को डराने का प्रयास है, जो आज भी मोदी सरकार की कमियों को बता रहा है। उन्होंने कहा कि अम्बानी और अडानी पर हजारों और करोड़ रुपए का कर्ज है उनके घर सीबीआई रेड क्यों नहीं पड़ रही है।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.