लखनऊ |
यूपी स्टेट लीगल सर्विसेस अथॉरिटी के प्रोग्राम में हाईकोर्ट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबों को सस्ता, सुलभ न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए हमारी सरकार प्रतिहद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित पारिवारिक मामलों का निस्तारण जल्दी संभव होगा। न्याय के क्षेत्र में नई शुरुआत का स्वागत है। न्याय आसानी से मिले, ये बहुत जरूरी है। अगर प्रशासन संवेदनशील हो जाए तो बहुत से मामले कोर्ट जाने से बच सकते हैं।
तहसील और थाना दिवस को मजबूत बनाने की जरूरत
इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि तहसील और थाना दिवस को मजबूत बनाने की जरूरत है। विषम हालातों के बावजूद लोक अदालत सफल है। पुरानी न्याय व्यवस्था धर्म की व्यापक अवधारणा में समाहित थी। धर्म के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ दंड की व्यवस्था थी। ब्रिटिश भारत ने भी उस व्यवस्था को स्वीकार किया। हमारी पुरानी व्यवस्था गहन मामलों को सुलझाने वाली रही है, जिसमें दंड के साथ प्रायश्चित की व्यवस्था थी।
