*कांग्रेस के घोषणा पत्र पर रक्षा मंत्री का हमला, कहा- इससे गिरेगा सेना का मनोबल*
*नई दिल्ली* लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों के नेता एक दूसरे पर तरकश के तीर चलाने में लगे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर निशाना साधना तेज कर दिया है। वहीं बीजेपी नेता और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस पर वार किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अफस्पा में संशोधन की बात कहकर देश की सेना के मनोबल को गिराने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, ‘क्या यह सही है? यह देश की सेना के मनोबल को कम करने का प्रयास है। वे लोग (कांग्रेस) हमारी सेना की ताकत को काम कर रही है।
कांग्रेस पार्टी के अफस्पा में संशोधन के वादे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वादे से कांग्रेस पार्टी किसे फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संशोधन के लिए जो दलीलें दी हैं, उन्हें सुनकर कोई भी कहेगा कि ये तो अच्छी बात है, लेकिन उनका फायदा कश्मीर में उनको होगा, जो देश की सेना को निशाना बनाते हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि वह डीएम के सोशल मीडिया पर बैन लगाने के अधिकार को भी कम करेगी। कांग्रेस के इस फैसले से पत्थरबाजों और अफवाह फैलाने वालों को मदद मिलेगी। क्या कांग्रेस पार्टी यही चाहती है। उन्होंने कहा हमने नगालैंड और मेघालय से अफस्पा हटाया।
असम के कई हिस्सों से अफस्पा हटाया। और ऐसा स्थिति को समझने के बाद और राज्य सरकार से सहमति के बाद किया गया। बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को अपने चुनावी घोषणा पत्र में अफस्पा में समीक्षा करने की बात कही है। इसके बाद से ही भाजपा के नेता कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं।बदलाव करने की बात कही है।कल देश के रक्षा मंत्री ने भी कांग्रेस पर हमला बोला था।
उन्होंने कहा, कि कांग्रेस इस बार चुनाव में खतरनाक वादे कर रही है। जेटली ने आगे कहा कि राहुल गांधी के दोस्तों ने जो मैनिफेस्टो बनाया है वह सेना और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि इस घोषणा पत्र में देश को तोड़ने वाले वायदे किए गए हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।