नई दिल्ली |
सुकमा हमले के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) एक्शन मोड में है और राज्य में उनका सर्च ऑप्रेशन चल रहा है। इसी के तहत CRPF ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सुकमा, चिकपाल और फूलबागरी गांव से 10 संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संयुक्त दल ने 18 वर्षीय हंगा मदकामी, 17 साल की हिडमा कुरमी, 42 वर्षीय पुर्जा और आयाती को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार नक्सलियों को राज्य पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी नक्सली उसी 74वीं बटालियन के सदस्य हैं, जिसने 24 अप्रैल को सुरक्षा बलों पर हमले को अंजाम दिया था। बता दें कि सुकमा में हुए क्सली हमले में CRPF के 25 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 7 जवान घायल हो गए। नक्सली जवानों से हथियार भी लूटकर ले भागे थे।