Want create site? Find Free WordPress Themes and plugins.
नई दिल्ली |
चीन ने डोकलाम में उस जगह के पास बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है जहां 73 दिन तक भारत और चीन की सेनाओं के बीच गतिरोध रहा था। इससे संकेत मिलता है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर तनाव अभी तक कम नहीं हुआ है। वहींं यह खबर अब सुर्खियों में आ गई है कि प्रधानमंत्री की नीति अब कैसे फेल हो गई। इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल ने ट्वीट किया कि मोदी जी क्या आप फिर से अपना चौड़ा सीना दिखाएं। आप कृपया इस विवाद पर क्या कहेंगे। गुरुवार को आई खबर के मुताबिक डोकलाम में चीन अपने सैनिकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ा रहा है जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। इस पर भारत का चिंतित होना लाजमी है।
Did you find apk for android? You can find new Free Android Games and apps.